logo

नौसेना जहाज आईएनएस रणवीर में हुआ विस्फोट,नौसेना के 3 कर्मी हुए शहीद

खबर शेयर करें -


मुंबई : नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आईएनएस रणवीर में विस्फोट के बाद तीन नौसैन्य कर्मी शहीद हो गए. नौसेना ने एक बयान में कहा, मंगलवार को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट हुआ. धमाके में नौसेना के 3 कर्मी शहीद हो गए.


नौसेना के बयान के मुताबिक जहाज के चालक दल ने विस्फोट के तुरंत बाद प्रतिक्रिया दी और हालात को नियंत्रित किया. नौसेना के मुताबिक धमाके में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है. आईएनएस रणवीर पर धमाके के संबंध में भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि पोत क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था. धमाके के कारण की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  ईमानदारी की मिसाल: धौलीनाग मेले में मिला दो लाख का सोने का हार लौटाया

इससे पहले मई, 2021 में विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग लग गई थी. नौसेना ने एक बयान में बताया था, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने युद्धक विमान में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देखा. पोत के ड्यूटी कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की. कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. इससे पहले अप्रैल, 2019 में कर्नाटक के बंदरगाह पर नौसेना के लड़ाकू पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग लगने का हादसा हुआ था. इसमें दम घुटने के कारण नौसैनिक लेफ्टिनेंट कमांडर डीएस चौहान शहीद हो गए थे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आदिबद्री मंदिर में आग की घटना पर बोले ग्लेशियर बाबा, देवीकुंड में भव्य मंदिर बनाने की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp