logo

भागीरथी में बिजली का पोल गिरा, क्षेत्र में आपूर्ति बाधित, जर्जर पोलों पर विभाग की लापरवाही से जनता नाराज

खबर शेयर करें -

जिला मुख्यालय से सटे भागीरथी में बिजली का पोल गिरा, क्षेत्र में आपूर्ति बाधित, जर्जर पोलों पर विभाग की लापरवाही से जनता नाराज

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से सटे भागीरथी क्षेत्र में सोमवार को अचानक बिजली का एक पोल गिर गया, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने तुरंत ऊर्जा निगम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर विभाग ने क्षेत्र का शटडाउन लिया और मौके पर पहुंचकर पोल बदलने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन,एक सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिले के कई स्थानों पर बिजली के पोल लंबे समय से जर्जर हो चुके हैं। कई पोल सड़ चुके हैं और गिरने की स्थिति में हैं। इस बाबत लोग आए दिन जनता दरबार, तहसील दिवस और बहुद्देशीय शिविरों में शिकायत दर्ज कराते रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से इस समस्या को लेकर अब तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज हत्या के मामले में महिला के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोगों का कहना है कि आज भागीरथी में बिजली का पोल गिरना विभाग की लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते जर्जर पोलों को बदला गया होता तो ऐसी स्थिति न पैदा होती। स्थानीय जनता ने विभाग से जल्द से जल्द सभी कमजोर और जर्जर पोलों का निरीक्षण कर उन्हें बदलने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में मरीज से अभद्र व्यवहार का आरोप,मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग
Ad Ad
Share on whatsapp