logo

देहरादून में मोटार में फटने से धमाका, आठ लोग घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून में सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से 8 लोग घायल हो गए। वहीं घायल में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया। मोर्टार के धमाके की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहल गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया।

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के किद्दूवाला इलाके पर रमेश कुमार खडका ने एक महीने पहले ही शुभम को किराए पर दुकान दी थी। शुभम कबाड़ी का काम करता था। शहर भर से शुभम से पास कबाड़ आता है, जिसे वो आगे बेचता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार 9 मई को कबाड़ में आर्मी एरिया से डिफ्यूज मोर्टार आया था, जिसे तोड़ा जा रहा था, तभी मोर्टार ब्लास्ट हो गया और उससे तेज धमाका हुआ। धमाके का आवाज से आसपास के लोग तक सहम गए थे। साथ ही दुकान में काम कर रहे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


दुकाने में मोर्टार ब्लास्ट की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड के साथ-साथ बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा देहरादून एसएसपी अजय सिंह और सीएफओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घायलों में अनुज की हालात नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट में अनुज एक हाथ उड़ गया। बाकी के सात लोगों का भी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर पता चला है कि सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से घटना हुई है। साथ ही घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp