logo

बच्चों के साथ प्रभावी वार्तालाप व अनुभव सिद्ध ज्ञान ही सच्ची शिक्षा -शिव प्रसाद सेमवाल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में मैं चल रहे एफ एल एन प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण के अंतिम चरण के तृतीय दिवस में मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल, नैनीताल श्री शिव प्रसाद सेमवाल का आगमन हुआ। प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो किसी परिवेश में घटित होती है।वास्तविक ज्ञान अनुभव से ही प्राप्त होता है। इसलिए कक्षा कक्ष में अनुभव आधारित ज्ञान को प्रोत्साहन देकर सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने शिक्षकों से शैक्षिक विकास योजना के नियमित क्रियान्वयन पर अपनी बात रखी। तृतीय दिवस में भाषा एवं गणित विषय पर दक्षता आधारित प्रश्न पत्रों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि इस चरण के प्रशिक्षण के बाद जनपद के समस्त विद्यालयों में विद्यालयों में दक्षता आधारित प्रश्न पत्रों के आधार पर नियमित मूल्यांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। इस माह निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता के माध्यम से भी छात्रों का मूल्यांकन किया जाना है। प्रशिक्षण में रुचि पाठक, बलवंत सिंह कालाकोटी एवं रवि उप्रेती के द्वारा संदर्भदाता के रूप में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, डायट प्रवक्ता राजीव जोशी, रवि कुमार जोशी, डाॅ. भैरव दत्त पांडे, डाॅ. उर्मिला बिष्ट, कैलाश प्रकाश चन्दोला समेत समस्त 78 प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Ad
Share on whatsapp