logo

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजान्तर्गत शैक्षिक भ्रमण, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कपकोट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद बागेश्वर द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कपकोट की कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट, अल्मोड़ा का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। डॉ0 मंजूलता यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर द्वारा कहा कि उक्त शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का इंजिनियरिंग क्षेत्र एवं उच्च शिक्षा में रूचि पैदा करना है। शैक्षिक भ्रमण दल को सुपरवाईजर कपकोट गीता जोशी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, भ्रमण के दौरान छात्राओं को इंजिनियरिंग कालेज में स्थित विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों आदि में विजिट कराकर वहां पर सम्मादित किये जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में प्रभारी रजिस्ट्रार प्रोफेसर लता बिष्ट एवं डॉ0 आर0के0 भारती द्वारा इंजिनियरिंग क्षेत्र में आने के लिए जरूरी योग्यताओं, प्रवेश परीक्षा तथा इंजिनियरिंग कालेज अन्तर्गत संचालित विभिन्न कोर्सों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा इंजिनियरिंग फील्ड चुनने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। भ्रमण के दौरान सुरेन्द्र कुमार जिला मिशन समन्वयक, डीएचईडब्लू बागेश्वर द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं या बालिकाओं के प्रति लिंग आधारित हिंसा पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए समाज को आगे आना चाहिए, कोई भी हिंसा से पीड़ित महिलायें महिला हैल्पलाईन 181 अथवा वन स्टॉप सेन्टर में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। कार्यक्रम में श्रीमती षष्टी काण्डपाल, प्रबन्धक वन स्टॉप सेन्टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा आदि की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कपकोट की प्रभारी द्वारा कहा कि उनके विद्यालय में गरीब परिवारों सेे सम्बन्ध रखने वाली तथा दूरस्थ-दुर्गम क्षेत्रों की छात्रायें अध्ययनरत हैं, उनके लिए यह शैक्षिक भ्रमण अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हुआ है। उक्त भ्रमण कराने के लिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का अभार प्रकट किया। उक्त भ्रमण दल को भ्रमण कराने में श्रीमती गंगा जोशी, सुपरवाईजर कपकोट, श्रीमती लता भण्डारी, जिला समन्वयक, एनएनएम, श्री विक्रम सिंह जेण्डर स्पेशलिस्ट, श्री सूरज सिंह, श्री नवीन चौबे डी0एच0ई0डब्लू0 द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। भ्रमण में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कपकोट के शिक्षक स्टाफ सहित कुल 94 छात्रायें उपस्थित थीं।

Share on whatsapp