logo

गिरेछीना सडक में चौड़ीकरण कारण गिरा मलबा लगा जाम।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर चौड़ीकरण के चलते हर रोज घंटों जाम लग रहा है। पहाड़ी कटान और जाम का समय घोषित न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करवा पड़ रहा है। रविवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रदीप टम्टा भी एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे।

बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के चौड़ीकरण का काम इन दिनों चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के कारण पहाड़ी का कटान का काम किया जा रहा है। पहाड़ कटान से गिर रहे मलबे के कारण सड़क पर समय-समय पर जाम लग रहा है। रविवार को सुबह करीब 11 से साढ़े 12 बजे तक जिला मुख्यालय के नजदीक द्वारिकाछीना में कटान के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण जाम लगा रहा। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सोमेश्वर से बागेश्वर आ रहे प्रदीप टम्टा भी जाम में फंसे रहे। टम्टा ने कहा कि पहाड़ी कटान का समय निर्धारित होना चाहिए। बाकायदा इसकी जानकारी सार्वजनिक की जान चाहिए ताकि लोग अनावश्यक जाम में न फंसें। वही लोनिवि के एई विजेंद्र मेहरा ने बताया की
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सड़क चौड़ीकरण का काम चलता है। कटान के गिरे मलबे को हटाने के बाद बीच-बीच में आधे-आधे घंटे में जाम खोला जाता है। आपातकाल में तत्काल वाहनों को पास किया जाता है। चौड़ीकरण के कारण सड़क में यातायात व्यवधान आने की सूचना एसपी को भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp