logo

भूकंप के झटके से डोली उत्तराखंड और हिमाचल की धरती,कही भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रात 1 बजकर 19 मिनट और 58 सैकेंड पर हिमाचल के चंब में 3.6 रिक्टर स्केल पर भूकंप का झटका महसूस किया गया तो इसके कुछ ही देर बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 3.8 क्षमता का झटका लगा। हालांकि दोनों ही स्थानों पर इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।


नेशनल सेंटर आफ सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार चंबा में दस किमी की गहराई में भूंकप पैदा हुआ। इस भूकंप के झटका चंबा स्थित भूकंप के केंद्र से 76.34 किमी के दायरे में महसूस किया गया।


इसके कुछ ही देर बाद 2 बजकर दो मिनट और 47 सैकेंड पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया। उत्तरकाशी जिले में भी इस भूकंप की गहराई 10 किमी धरती के नीचे बताई गई है। फिलहाल कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp