logo

संजीवन अस्पताल के संचालन डॉ महेश कुमार कश्मीर की झील में डूबे, NDRF व SDRF का सर्च अभियान जारी।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी संजीवनी अस्पताल के सर्जन डॉ महेश कुमार जम्मू कश्मीर की पुलवामा जिले की झील में डूब गए हैं।चलाए गए सर्च आपरेशन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। हादसा तेज बारिश की वजह से झील पर बने लकड़ी के पुल टूटने के कारण हुआ हैं। डॉ महेश अपने साथियों के साथ यहां घूमने गए हुए थे।

डॉ महेश कश्मीर के पुलवामा में झील पर पैदल चलने के लिए बने लकड़ी के पुल पर जा रहे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण पुल टूट गया जिस वजह से वह अपने साथी डॉक्टर शकील अहमद के साथ झील में डूब गए। देर शाम तक चले सर्च आपरेशन में दोनों का पता नहीं चल सका। डॉ महेश 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए झील क्षेत्र में पहुंचे थे उनके साथ 3 टूरिस्ट गाइड व 14 अन्य लोग भी थे। 3 दिन से लगातार हो थी बारिश के कारण वह वही फंस गए थे। एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीम ने 12 सदस्यों को वहां से निकाल बेस कैंप तक पहुंचा दिया। लेकिन डॉ महेश व डॉ शकील पूल टूटने की वजह से झील में गिर गए और वही डूब गए। पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि डॉक्टर महेश वह डॉक्टर शकील झील में डूब गए हैं। सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा हो। वही साथ मे गए हल्द्वानी के ही डॉ रोशन ने बताया कि तीन दिन से यहां लगातार बारिश हो रही है वह सब फस गए थे। रेस्क्यू टीम ने सभी को वहां से निकाला है पर डॉ महेश व डॉ शकील पुल टूटने की वजह से वही डूब गए हैं। अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका। ऐसे में बड़ी अनहोनी होने की आशंका से उनके परिजन सहमे हुए हैं। डॉ महेश अपनी बेटी के साथ संजीवनी अस्पताल का संचालन करते थे। सर्च टीम बारिश की वजह से अभियान सफलता पूर्वक नही चला पा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Ad
Share on whatsapp