logo

भिलकोट क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने किया स्थलीय निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : भिलकोट क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति तथा तकनीकी समस्याओं का विस्तार से जायजा लिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल से जुड़ी जनसमस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी सुधार, स्रोत संरक्षण एवं आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर शंकर सिंह परिहार, दलजीत सिंह परिहार सहित जल संस्थान एवं पेयजल निगम के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने निरीक्षण को सकारात्मक पहल बताते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण
Ad Ad
Share on whatsapp