logo

विश्व मत्स्य दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ऐग्लिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने विश्व मत्स्य दिवस पर ऐग्लिंग योजना का शुभारंभ किया। स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिले में यह अभिनव पहल की है। इसके लिए एक दिसवीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐग्लिंग के लिए जिले में तीन जगह चयनित किए हैं। इससे रोजगार के साथ-साथ पर्यटकों की भी आमद बढ़ेगी।

रविवार को बागेश्वर में जिलाधिकारी विनीत कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मछलियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जनपद में ऐग्लिंग की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर ऐग्लिंग संबंधी गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय लोंगो को ऐग्लिंग के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूकता प्रदान करना है, तांकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं दूसरी ओर जनपद में आने पर्यटको की संख्या में भी इजाफा होगा। इस प्रोग्राम के प्रथम चरण में जनपद के तीन स्थानों का चयन किया गया है, जिसके अंतर्गत बैजनाथ, आरे तथा शंभुताल जीतनगर शामिल है। इच्छुक समूह को मत्स्य विभाग के द्वारा पंचेश्वर में प्रशिक्षण आदि दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में चयनित स्थानों पर मस्त्य विभाग द्वारा महासीर मछलियों के बीजों को भी डाला जाएगा, तांकि पर्यटक ऐग्लिंग का भरपूर लुफ्त उठा सकें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर स्थापित होगा। तीनों ने चयनित स्थान पर ऐग्लिंग भी की। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी मनोज मियाल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp