logo

खेल महाकुभ का जिलाधिकारी व विधायक बागेश्वर ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बागेश्वर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओ को निखारने के लिए युवा कल्याण, शिक्षा तथा खेल विभाग द्वारा विकास खंडों में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इसके तहत कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। युवा कल्याण, शिक्षा तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बागेश्वर में खेल महाकुम्भ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास एवं जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह महाकुंभ छह दिन तक चलेगा और इसमें से अण्डर-14, 17 एवं अण्डर-21 बालक—बालिकाओं का राज्य स्तरीय महाकुंभ में चयन होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने, तरासने एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए युवा कल्याण, शिक्षा तथा खेल विभाग द्वारा ब्लॉक खंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर उसमें सफल रहे प्रतिभागियों को आज जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है तथा इसमें सफल प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले खेल महाकुम्भ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी भी उन्हें मिले अवसर को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ये अच्छी बात है कि जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें उचित मंच व स्थान उपलब्ध कराया गया है।

इस अवसर पर विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास ने कहा कि जनपद बागेश्वर खेल के क्षेत्र में निरंतर रूप से प्रगति कर रहा है, यही कारण है कि जनपद के कई युवा प्रतिभागिओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का होला मनवााया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp