बागेश्वर। जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन, बागेश्वर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल को किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे दीप प्लेस, बागेश्वर में होगा।
यह प्रतियोगिता उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन (इंडियन ताइक्वांडो फेडरेशन के अंतर्गत) के सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य जनपद के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना और ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागेश्वर विधानसभा की विधायक पार्वती दास उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह फर्स्वाण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आयोजकों ने जनपद के खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।








