logo

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एड्स जागरूकता को दिया जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा माह दिसम्बर 2025 के लिए निर्गत प्लान ऑफ एक्शन के अनुपालन में जनपद बागेश्वर में 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तत्वाधान में मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त

आयोजित शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर अनीता कुमारी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन को एचआईवी/एड्स बीमारी के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एड्स जैसी घातक बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

सचिव द्वारा शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं क्रियाकलापों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, सड़क सुरक्षा, तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

कार्यक्रम के उपरांत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा एड्स जागरूकता से संबंधित नारों के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि सुरक्षित व्यवहार अपनाकर और जानकारी के माध्यम से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत राइका कन्यालीकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित, 193 लोगों ने लिया योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने जागरूकता शिविर को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp