logo

पिथौरागढ़ की दिक्षा जोशी तीसरे प्रयास में बनी IAS,पूरे देश मे आयी 19वी रेंक।

खबर शेयर करें -

संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली दिक्षा जोशी ने भी यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट में 19वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह सफलता तीसरे प्रयास में पाई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के आकाश का कमाल: बिना कोचिंग लगातार दूसरी बार पास की UGC-NET और पीएचडी परीक्षा

दिक्षा जोशी के पिता का नाम सुरेश जोशी है सुरेश जोशी उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता है। आयोग ने रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी की है। 17 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू का आयोजन 5 अप्रैल 2022 से 26 मई 2022 तक किया गया था। अंतिम चयन के लिए कुल 685 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें से सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्द का संन्यासी,जिसने अपना सब कुछ खोकर औरों का सहारा बनना चुना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp