logo

एक महीने से टैंट में जीवन यापन कर रहा आपदा पीड़ित परिवार,बारिश में मकान टूटने की वजह से बेघर हुवा पीड़ित परिवार।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिला मुख्यालय से मात्र पांच किमी दूर रह रहे आपदा पीड़ित पर भी प्रशासन की नजरें नहीं पहुच पा रही हैं। पीड़ित परिवार अभी भी टैंट में रहने को मजबूर हैं। अब ठंढ बढ़ने लगी है। इस कारण पीड़ित परिवार के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख


अमतोड़ा निवासी हरीश राम पुत्र मदन राम ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि अक्टूबर में हुई भीषण बरसात में उनका मकान टूट गया, तब से वह टैंट बनाकर रह रहा है। आपदा विभाग में एवं तहसील में लिखित में एवं मौखिक सूचना दी, लेकिन विभाग ने उनकी नहीं सुनीं। तब तहसीलदार ने बताया कि पटवारी को भेज देंगे, लेकिन वह भी नहीं आए, तब से आपदा की मार झेल रहा हैं। इन दिनों ठंड बढ़ने लगी है। इतना ही नहीं जंगली जानवरों का भी खतरा मंडरा रहा है। इस कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे रहते हैं।। वह मेहनत मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पालन कर रहा है, लेकिन उनकी समस्या आज भी जस की तस है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp