logo

पुलिस महानिदेशक ने यौन उत्पीड़न के आरोपी जसपुर कोतवाल को किया निलंबित।

खबर शेयर करें -

महिला के यौन शोषण के आरोप में पुलिस महानिदेशक ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। बताते चलें कि जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में किच्छा कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था। अब निरीक्षक अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। जानकारी के अनुसार महिला पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश हुई थी और उसने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp