logo

धामी सरकार ने दी बड़ी सौगात, धूराफाट पंपिंग योजना के लिए ₹4.73 करोड़ स्वीकृत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रदेश के युवाओं के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बोड़ी–धूराफाट पंपिंग योजना में पंपों और मोटरों के रेट्रोफिटिंग कार्यों हेतु ₹4.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

शनिवार को विधायक पार्वती दास ने जानकारी दी कि स्वीकृत राशि से ऊर्जा-कुशल सेंट्रीफ्यूगल पंप सेटों की आपूर्ति और स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से धूराफाट क्षेत्र के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे थे। पंप और मोटरें खराब होने के कारण आए दिन पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए शासन से धनराशि की मांग की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सीएचसी कांडा, दंत और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीज परेशान

विधायक पार्वती दास ने बताया कि बोड़ी-धूराफाट पंपिंग योजना से बोड़ी, रैखोली, कभड़ा, सिमतोली, चनबोड़ी सहित 13 ग्राम पंचायतों की लगभग 8,000 की आबादी को पेयजल आपूर्ति होती है। नई मोटरों और पंपों के लगने से अब ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल मिलेगा और वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उरेडा के परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

विधायक ने कहा, “मैं समस्त धूराफाट क्षेत्र की देवतुल्य जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय से अब इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के ठेली तोक में भू-धंसाव का कहर, एक मकान जमींदोज, बेघर हुआ परिवार,दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय ने लिया जायजा
Ad
Share on whatsapp