logo

बागेश्वर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आज विधायक पार्वती दास ने बताया कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सावन में मीट की दुकानें खुलने पर विहिप और बजरंग दल का विरोध,हिंदुओं की आस्था का सम्मान करने की उठाई मांग

जनपद बागेश्वर में खेल सुविधाओं व खिलाड़ियों हेतु इंडोर स्टेडियम तथा ओपन स्टेडियम निर्माण के लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के माध्यम से 475.04 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम क़िस्त के रुप मे 190.016 लाख की धनराशि की स्वीकृति कर कार्य का शुभारंभ किया गया है। इसमें खिलाडियों हेतु हॉल का निर्माण, खेल उपकरण, प्रशिक्षण रूम व खिलड़ियों हेतु शौचालयों का निर्माण कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  15.37 लाख की लागत से बना पैदल मार्ग निर्माण के साथ ही ध्वस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

जनपद के समस्त खिलाड़ियों की ओर से मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी जी व मंत्री खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या का धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हूं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पोथिंग रोड पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात बहाल, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त कार्रवाई
Ad
Share on whatsapp