logo

मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृत महिला के आश्रितों को मिला 10 लाख का मुआवजा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के ग्राम मनकोट, पोस्ट उडेरा में विगत 07 जनवरी को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना में स्व. देवकी देवी पत्नी किशनानंद के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद वन विभाग द्वारा मृतका के आश्रितों को मुआवजा प्रदान किया गया।
मृतका के दोनों पुत्रों द्वारा आवश्यक शपथ पत्र प्रभागीय कार्यालय में प्रस्तुत किए जाने के पश्चात आज 13 जनवरी 2026 को बागेश्वर वन प्रभाग के उप-प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी द्वारा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक पुत्र को 5-5 लाख रुपये, कुल 10 लाख रुपये की मुआवजा धनराशि सौंपी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान छाती एवं मनकोट, क्षेत्र पंचायत सदस्य फल्टनियां सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वन विभाग ने दोहराई प्रतिबद्धता

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बांधी काली पट्टी, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का ऐलान

प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने कहा कि बागेश्वर वन प्रभाग जन-सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने और रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मनकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में पिंजरे, आधुनिक उपकरणों और अन्य प्रभावी माध्यमों के जरिए वन्यजीवों की निगरानी और नियंत्रण की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है, जिस पर वन विभाग बागेश्वर गहरा शोक प्रकट करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रयास और तेज किए जाएंगे।
मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच इस मुआवजा वितरण को पीड़ित परिवार के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों ने भी वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग दोहराई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार
Ad
Share on whatsapp