logo

नारायण देव वार्ड के ग्रामीणों का पेयजल टैंक निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
नगरपालिका क्षेत्र बागेश्वर के वार्ड नंबर–2 नारायण देव वार्ड के अंतर्गत आने वाले गोदावरी धारे के पास प्रस्तावित पेयजल टैंक निर्माण के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने कहा कि नगरपालिका और वार्ड सदस्य ने बिना ग्रामीणों की सहमति से इस योजना को बनाया जो निंदनीय है। ग्रामीणों का कहना है कि गोदावरी धारा के पास बनाए जा रहे पेयजल टैंक से क्षेत्र में जल स्रोतों और पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय जनता की सहमति के इस योजना को लागू किया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पालनिकोट, गोगिनगाड, त्युनारा,भट्टखोला क्षेत्र पहले से ही इस प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं और यहां निर्माण कार्य से इन स्रोतों के सूखने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही कृषि कार्य भी इसी पानी से किया जाता है। उन्होंने योजना को अव्यवहारिक बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस प्रस्ताव को वापस नहीं लिया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
Ad
Share on whatsapp