logo

मजियाखेत में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जलभराव और बंदरों के आतंक से निजात की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बागेश्वर जनपद के मजियाखेत क्षेत्र में जलभराव और बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपते हुए दोनों समस्याओं के जल्द स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मजियाखेत क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर क्षेत्र के पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी रिहायशी क्षेत्रों की ओर आने लगा है। इससे कई घरों को नुकसान का खतरा बना हुआ है और लोगों को हर बरसात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होंने बताया कि तहसील परिसर के पास बंदरों का आतंक भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, मजियाखेत से मुख्य बाजार को जोड़ने वाले रास्ते पर तहसील की चहारदीवारी और आसपास लगे आम के पेड़ बंदरों का स्थायी अड्डा बन गए हैं। बंदर आए दिन राहगीरों, महिलाओं और स्कूली बच्चों पर झपट पड़ते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के डर से बच्चे स्कूल जाने में घबरा रहे हैं और किसान खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा महसूस होने लगा है। इस दौरान ललित कांडपाल, हेम कांडपाल,खिलाफ दानू, मदन मोहन गुरुरानी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोटर वाहन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहे युवा, 30 से अधिक प्रशिक्षणार्थी ले रहे प्रशिक्षण
Ad Ad
Share on whatsapp