logo

कपकोट में यूकेडी कार्यालय का उद्घाटन, रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को कपकोट थाना रोड स्थित अपने नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय पहाड़” के नारों के साथ क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता और एकजुटता का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कपकोट से पुल बाजार, पुल बाजार से चीरा बगड़, खाईबगड़, भराड़ी और ब्लॉक मुख्यालय तक पैदल रैली निकाली। रैली के माध्यम से पार्टी ने आम जनता तक अपनी पहुंच मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर माहौल बनाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से जनता निराश हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता तीसरे विकल्प के रूप में यूकेडी को चुनने का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सीए वरुण चंदोला ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के युवा तेजी से यूकेडी के साथ जुड़ रहे हैं और पार्टी पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। कार्यक्रम में यूकेडी के संरक्षक भुवन कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष करम सिंह दानू, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कुंवर, केंद्रीय संगठन मंत्री गौरव जोशी, केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूकेडी ने इस आयोजन के जरिए कपकोट क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का स्पष्ट संदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कपकोट में कांग्रेस ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad
Share on whatsapp