logo

पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर हल्द्वानी की सड़कों पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

कर्मचारियो ने पुरानी पेंशन बहाली को मांग को लेकर आज सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर शीघ्र सरकार को चेतावनी देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्यभर के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को हल्द्वानी स्थित वाटिका बैंक्वेट हॉल में नेशनल मूवमेंट ऑफ पेंशन स्कीम संगठन (एनएमओपीएस) की अगुवाई में करीब 3 हजार कार्मिकों और शिक्षक जुटे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु समेत अन्य राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों ने भाषणों के जरिए जोश भरा। ऐलान किया कि देश के 5 राज्यों की तरह ही उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाली करने के बाद ही दम लिया जाएगा। सभा के बाद हजारों कर्मचारियों ने बैंक्वेट हॉल से नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क तक रैली निकालकर ताकत का प्रदर्शन किया। जीत सिंह पैन्यूली, मुकेश रतूड़ी, धीरेंद्र पाठक, विवेक पांडे, नवेंदु मठपाल, नरेंद्र पालनी, कपूर मिश्रा, गौरी भट्ट, गोविंद बोरा, मीनाक्षी कीर्ति, रमेश पांडे, मुकेश जोशी, शीतल साह, मनोज जोशी, डॉ. कैलाश डोलिया, जेएस बिष्ट, संगीता जोशी, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, हिमांशु जोशी, डिकर सिंह पडियार, कन्नु जोशी, मदन बर्तवाल, बीसी शर्मा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp