logo

फड़ कारोबारियों के लिए नगर में जल्द वेंडर जोन बनाने की मांग की

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बागनाथ फड़ व्यावसाय कल्याण समिति की यहां आयेाजित बैठक में फड़ कारोबारियों के लिए नगर में जल्द वेंडर जोन बनाने की मांग की गई, तांकि सभी कारोबारियों को एक साथ बसाया जा सके। साथ ही संगठन में नये लोगों को भी जोड़ने की सहमति बनाई गई। राधाकृष्ण मंदिर परिसर में समिति से जुड़े लोग रविवार को एकत्रित हुए। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में बाहरी क्षेत्र से आए दिन नये-नये व्यापारी आ रहे हैं। और नगर में अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे नगर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। नगर पालिका ऐसे लेागों के खिलाफ अभियान चलाए और नगर को साफ रखे। नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे लोगों कोतई न बसने दें। इस मौके पर सचिव भीम कुमार, हरीश कुमार, पंकज कुमार, राधा देवी, पुष्कर चंद्र, शिव संह, जगीश सिंह, नरेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पशुपालकों को वितरित किया जा रहा बरसीम और जई का बीज, 250 से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp