logo

दीपक सिंह धपोला ने पास की नेट जेआरएफ परीक्षा

खबर शेयर करें -

चौंरा गांव निवासी लाल सिंह धपोला और लीला धपोला के पुत्र दीपक सिंह धपोला ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर चौंरा और माध्यमिक शिक्षा कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा, बागेश्वर से हासिल की। बागेश्वर डिग्री कॉलेज से स्नातक और हल्द्वानी से पीजी करने के बाद उन्होंने नेट जेआरएफ की तैयारी की। दीपक ने बताया कि जेआरएफ परीक्षा पास करने के बाद अब उन्हें पीएचडी के लिए इंट्रेंस परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। इंटरव्यू के आधार पर उनका चयन होगा और रिसर्च करने के लिए यूजीसी की ओर से फेलो‌शिप भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp