logo

युवा होली समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, 18 वर्ष से कम उम्र की दो युवतियों का टीम में होना अनिवार्य

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा होली समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई, जिसमें आगामी महिला होली समारोह को लेकर बड़े निर्णय लिए गए। समिति ने इस बार प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा के साथ-साथ नई पीढ़ी को जोड़ने पर विशेष जोर दिया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,500 रुपये और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3,500 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, उत्साहवर्धन के लिए प्रतिभाग करने वाली अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अपनी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के उद्देश्य से समिति ने एक विशेष नियम लागू किया है। प्रत्येक टीम में 18 वर्ष से कम आयु की कम से कम दो युवतियों का होना अनिवार्य होगा। समिति का मानना है कि इससे पारंपरिक होली गायन को भविष्य की पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले की टीमें इस प्रतियोगिता में निशुल्क प्रतिभाग कर सकती हैं। नगर क्षेत्र से बाहर से आने वाली टीमों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें समिति की ओर से यात्रा व्यय भी दिया जाएगा। इस मौके पर अनुज साह गंगोला, सभासद नवीन रावल, हरीश सोनी, मनोज आर्या, अंकित नगरकोटी, रमेश दानू, उमेश गिरी गोस्वामी, मनोज बचखेती, नीरज उपाध्याय, सुनील भट्ट, रचित साह आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp