logo

कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

नैनीताल जेल में बंद 40 वर्षीय कैदी फैशल की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में हुई मौत। नैनीताल जेल में एनडीपीएस के मामले में कई साल से बंद कैदी फैशल नशे का आदी था बीमारी की वजह से बीते दिन पहले नैनीताल के बीडी पांडे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल को रेफर कर दिया था। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नैनीताल जेल के अधीक्षक संजीव ह्यांकी ने जानकारी देते बताया कि कैदी फैशल की उम्र 40 साल है जो कि बनभूलपुरा क्षेत्र में रहता था और एनडीपीएस के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद था जिसके बाद नैनीताल जेल लाया गया था। आज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, फैशल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और जेल प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp