logo

सीएससी संचालकों ने बागेश्वर में किया विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : सीएससी संचालकों के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई पर जिले के सीएससी संचालक मुखर हो गए हैं। नाराज संचालकों ने नारेबाजी की। सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी। सीएससी संचालक नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विगत दिनों कांडा में प्रशासन द्वारा सीएससी संचालकों पर की गई कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि सीएससी के रेट सम्मानजनक नहीं हैं। उसे बढ़ाने की मांग की है। रजिस्टर मैंटेंन करने की जानकारी उन्हें नहीं थी। सरकार से रजिस्टर उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा इंटरनेट ऑफिस का किराया देने, बिजली का बिल देने, प्रत्येक प्रमााण पत्र का शुल्क देने, बायोमीट्रिक प्रिंटर, लैपटॉप आदि का खर्चा सरकार से देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की दिक्कत के कारण कई जगह स्वीकृत जगह से दूसरी जगह सेंटर का संचालन करना उनकी मजबूरी हो गई है। संचार सुविधा बेहतर करने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप जोशी, मनोज सिंह रावल, मनोज कुमार, संतोष चंद्र, रविन्द्र, दीपक जोशी, मोहन पांडे, महेश सिंह मेहता, गणेश रावत, गणेश जनौटी, जगदीश प्रसाद, होशियार सिंह, कैलाश गढ़िया, अर्जुन राणा और गोकुलानंद तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Share on whatsapp