logo

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस को लेकर उपभोक्ता जागरूकता गोष्ठी और रैली का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस को लेकर उपभोक्ता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रैली निकाली।
भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन दीप चंद्र जोशी ने बीएड प्रशिक्षुओं को उपभोक्ता अधिकारों और सुरक्षित उत्पादों के चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उपभोक्ताओं को हमेशा आईएसआई मार्क, हालमार्क और आरमार्क वाले उत्पादों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित सामान मिल सके। गोष्ठी के बाद परिसर में उपभोक्ता जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को परिसर के निदेशक डा. कमल किशोर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डा. पंकज दुबे, अखिलेश चौहान, डा. अमित जोशी सहित लगभग 60 बीएड प्रशिक्षु उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp