logo

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के घोषित प्रत्याशी का किया स्वागत,चुनाव को लेकर किया मंथन

खबर शेयर करें -

जिला कांग्रेस कमेटी की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। पार्टी से घोषित प्रत्याशी रंजीत दास का माल्यापर्ण किया गया। सभी से साथ मिलकर पार्टी घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में काम करने को कहा गया।

पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनाव व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। तय किया गया कि पार्टी के सभी दावेदारों से अलग से बात की जाएगी। उन्हें मनाने की पूरी कोशिश होगी। ताकि कांग्रेस के प्रत्याशी को नुकसान नहीं हो। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से दोगुनी उत्साह के साथ काम करने को कहा गया। चुनाव संयोजक अर्जुन भट्ट ने कहा कि कांग्रेस संगठित पार्टी है। दावेदारी करना गलत नहीं है, लेकिन टिकट एक को ही मिलना था। सभी नाराज कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेन्द्र टँगडिया, सुनील भंडारी, विनोद पाठक, किशन कठायत, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित बिष्ट, मुन्ना पांडे, मनसा लाल साह, हरीश चंद्र, चंद्रशेखर पांडे, कंचन साह, सुरेश लाल, संतोष कुमार, गिरीश टंगड़िया, हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad
Share on whatsapp