logo

विधानसभा चुनाव की हार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मंथन।

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव की हार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंथन करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का संकल्प लिया।
 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता को लामबंद नहीं कर पाई। भाजपा ने लोगों को भावनाओं में बहलाने का काम किया, जिसमें वह सफल रही। कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरती रहेगी।


वही पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश ऐठानी ने कहा कि जल्द ही पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि कार्यकर्ताओं को इस हार से हताश नहीं होना चाहिए। एकजुटता के साथ जनमुद्दों को उठाना होगा। बैठक में रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़िया, सुंदर मेहरा, राजेंद्र राठौर, सुनील भंडारी, ललित बिष्ट, महेश पंत, किशन कठायत, सुरेंद्र खेतवाल, अर्जुन भट्ट, लक्ष्मण आर्या, विनोद पाठक, दर्शन कठायत, भूपेश खेतवाल, संतोष कुमार, नरेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp