logo

कांग्रेस ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का किया विरोध,रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” भजन गाकर सरकार को चेताया

खबर शेयर करें -

कांग्रेस ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का किया विरोध ” रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” भजन गाकर सरकार को चेताया।

बागेश्वर में आज 2 अक्तूबर को दिन में 12 बजे गांधी पार्क स्टेशन रोड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रेमी इंजीनियर सोनम वांगचुक की लद्दाख से दिल्ली तक की पैदल यात्रा को दिल्ली बार्डर पर रोकने व तकरीबन 150 पैदल यात्रियो की गिरफ्तारी के विरोध में नाराजगी जताई। इस दौरान “रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम” का भजन गाकर सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज किया। और सरकार को जल्द से जल्द उनको आजाद करने और लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म नहीं करने की मांग की। कहा कि जल्द उनको छोड़ा नहीं जाता है तो कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: गौला फ्लाईओवर पर कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp