मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए विधानसभा सीट छोड़ने वालो मे अब धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी का नाम भी जुड़ गया है। हरीश धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार है। ऐसे में दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि मैं हरीश धामी का आभारी हूं जो उन्होंने मेरे लिए सीट छोड़ने की पेशकश की है। हमारे भी कई विधायकों ने भी अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है। लेकिन इस पर अंतिम निर्णय आलाकमान ही लेगा। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हरीश धामी ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सार्वजनिक मंच पर वह पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। हरीश धामी ने दो टूक शब्दों में साफ किया है कि वह पार्टी में तो है लेकिन पार्टी के साथ बिल्कुल भी नहीं है। हरीश धामी ने कहा कि प्रदेश में प्रभारी देवेंद्र यादव पर पार्टी को कमजोर करने आए है। वही अब हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर दी है। हरीश धामी धारचूला से विधायक हैं और उनका कहना है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं। वहीं हरीश धामी के सीट छोड़ने के पेशकश पर पूछे सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि वह हरीश धामी की पेशकश के लिए आभारी हैं। बीजेपी के कई विधायक भी अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।लेकिन इस पर अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान ही लेगा।
कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की
बागेश्वर नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
KhabarUttarakhandLive Desk
January 24, 2025
6:22 pm
बागेश्वर में तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, जिले में कुल 67.19 प्रतिशत हुआ मतदान
KhabarUttarakhandLive Desk
January 23, 2025
9:36 pm
मतदान से ठीक पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में शराब मिलने से हड़कंप
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
10:01 pm
बागेश्वर तीनों निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
1:56 pm
नगर निकाय में बागेश्वर से सुरेश, गरुड़ से भावना और कपकोट से गीता ने करी जीत हासिल
KhabarUttarakhandLive Desk
January 25, 2025
8:15 pm
बागेश्वर नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्युटी में लगे प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
KhabarUttarakhandLive Desk
January 24, 2025
6:22 pm
बागेश्वर में तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न, जिले में कुल 67.19 प्रतिशत हुआ मतदान
KhabarUttarakhandLive Desk
January 23, 2025
9:36 pm
मतदान से ठीक पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में शराब मिलने से हड़कंप
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
10:01 pm
बागेश्वर तीनों निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
KhabarUttarakhandLive Desk
January 22, 2025
1:56 pm
चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कौताही न बरतें कर्मी: जिलाधिकारी
KhabarUttarakhandLive Desk
January 21, 2025
6:06 pm