बागेश्वर कांडा। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत खातीगांव न्याय पंचायत के देवतोली में मंडलम, बूथ एवं न्याय पंचायत स्तरीय कमेटियों के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, आपसी एकजुटता बनाए रखने और जनता के बीच लगातार रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना होगा। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश एठानी ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही कांग्रेस वर्ष 2027 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
बैठक में मंडलम, बूथ एवं न्याय पंचायत स्तर की कमेटियों के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश एठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष केवलानंद पांडेय, सतीश उप्रेती, सुनील रावत, अनिल रौतेला, गोकुल नगरकोटी, नवीन रौतेला, विनोद कुमार, राजेंद्र खाती, नरेंद्र राठौर, महेश राठौर, चामू राम, प्रवीण रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








