logo

रामलीला मंचन का हुआ रंगारंग आगाज।

खबर शेयर करें -

नगर की रामलीला का रंगारंग आगाज हुआ। नुमाइशखेत मैदान के रामलीला मंच से नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने दीप जलाकर विधिवत महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन नट-नटी संवाद से राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया।

रामलीला का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हमें सच्चाई व धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। आज के समय में उनके चरित्र की महत्ता बढ़ गई है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को आदर्श बनाया जा सकता है। लीला का शुभारंभ नट-नटी संवाद से हुआ। जिसके बाद नारद मोह, रावण, कुभंकर्ण और विभीषण की तपस्या, ब्रहमा से वरदान प्राप्ति का मंचन किया गया। पहले दिन की रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। यहां पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, नवीन लाल साह, महिपाल भरड़ा,उमेश साह,ललित तिवाड़ी, कंचन साह, कौशल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp