logo

भाजपा के हुवे कर्नल कोठियाल व भूपेश उपाध्याय,500 से अधिक आप कार्यकर्ता भी हुए शामिल।

खबर शेयर करें -

आम आदमी पार्टी का हाथ छोड़कर कर्नल अजय कोठियाल ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय सहित 500 से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस साल हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में आप के टिकट पर कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में उनकी करारी हार हुई थी और वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। उन्हें केवल 6161 वोट मिले थे। अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी में शामिल होंगे। राजधानी देहरादून में स्थित बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कर्नल अजय कोठियाल को पार्टी सदस्यता दिलाई। वही कर्नल अजय कोठियाल व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के साथ 200 से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में कहा था की वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने अपना त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों को ध्यान में रखते हुए दिया है। अजय कोठियाल 19 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और 13 महीने बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव से पहले कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp