logo

चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पहुंचे सीएम धामी, यात्रियों से की मुलाकात,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खबर शेयर करें -

हरीद्वार: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। साथ ही सीएम धामी ने यात्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे और ऋषिकुल ग्राउंड में चल रहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लाइन में लगे श्रद्धालुओं के बीच उनसे पंजीकरण को लेकर आ रही समस्याओं के संबंध में बातचीत की। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की समस्याओं के जल्द ही निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियो को पंजीकरण केंद्र में पीने के पानी की और अधिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो पंजीकरण विंडो की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp