logo

सीएम धामी ने वनाग्नि को लेकर की बैठक, नोडल अधिकारी किए नामित

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर वनाग्नि की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के संबध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वनाग्नि रोकने के लिए दावानल की घटनाओं से प्रभावित जनपदों में जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि दावानल की घटनाओं को रोकने के लिए बारिश पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता है, इसके लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करने के साथ ही फील्ड पर उतरने की ज़रूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंगल में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए राजस्व पुलिस के साथ महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों का भी सहयोग लिया जाए।

उन्होंने कहा कि गर्मियों के चार महीने उत्तराखंड में वनाग्नि की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होते हैं. इन महीनों में अधिक से अधिक सतर्क रहना चाहिए. पूरा प्रयास कर वनाग्नि की घटनाओं को रोकने की कोशिश करनी चाहिए’.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp