logo

महिला दुग्ध समिति को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित, गोष्ठी में जागरूकता पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। डेरी विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। सहायक निदेशक अनुराग मिश्र के नेतृत्व में नवगठित महिला दुग्ध समिति के दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित किए गए।
आज दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लि. बंड में महिला डेरी विकास परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी एवं किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छता, दुग्ध संग्रहण और गुणवत्ता बनाए रखने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अनुराग मिश्र ने कहा कि स्वच्छ दुग्ध उत्पादन से न केवल दूध की गुणवत्ता बढ़ती है, बल्कि इससे उत्पादकों की आय में भी सुधार होता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे आधुनिक तकनीकों और स्वच्छता के मानकों को अपनाकर डेयरी क्षेत्र में आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन महिला पर्यवेक्षिका सुशीला टम्टा एवं भागीरथी आर्या ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को डेयरी विकास परियोजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादकों की सहभागिता रही, जिन्होंने इस पहल को उपयोगी बताते हुए विभाग का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp