logo

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को जरूरतमंदो को कंबल और गर्म कपड़े देने के दिए निर्देश, रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को अपने जिलों और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम धामी ने ज़रूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की बात भी कही. सीएम धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए. सीएम ने कहा बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. कंबल और गर्म कपड़ों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए. ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारों की जिम्मेदारी होगी. इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये. मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे एवं अन्य का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होंने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना. मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरों की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये. साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश भी दिये.

वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जननेता थे. वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे. मुख्यमंत्री ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस के अवसर पर सभी जनपदों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा. जिनमें मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा सुशासन दिवस पर वे स्वयं भी ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे.

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp