logo

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्यपाल को सौपा इस्तीफ़ा,सरकार बनने तक रहेंगे कार्यवाहक राज्यपाल।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजभवन पहुंचे और गवर्नर गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, गणेश जोशी, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे। राजभवन जाने से पहले धामी ने कैबिनेट की बैठक भी ली।

बीजेपी ने उत्तराखंड में 70 में से 47 सीटें जीती हैं। पार्टी को सरकार बनाने के लिए बंपर बहुमत मिला है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी सिर्फ 19 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। खुद को कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार बताने वाले हरीश रावत भी चुनाव हार गए।

अब उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है। बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा। इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए। इस कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी संसय बरकरार है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp