logo

केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा बागेश्वर में विशेष जन जागरूकता अभियान शुरू

खबर शेयर करें -

भारत सरकार की 11 वर्ष की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा

बागेश्वर। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा विकास भवन बागेश्वर परिसर में विशाल चित्र प्रदर्शनी सहित दो दिवसीय विशेष जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में भारत सरकार के पिछले 11 वर्ष की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

ब्यूरो की टीम बीते तीन दिनों से इस आयोजन की तैयारियों में जुटी थी। अभियान का औपचारिक उद्घाटन कल, 7 नवंबर को होगा और 8 नवंबर को इसका समापन किया जाएगा।

विद्यालयों में पूर्व प्रचार कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के क्रम में आज स्थानीय विद्यालय विवेकानंद इंटर कॉलेज तथा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  70 वर्षीय बुजुर्ग को तीन किमी कंधों पर ढोकर पहुंचाया सड़क तक, पेसिया गांव की तस्वीर ने खोली विकास की पोल

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। विद्यालयों में आयोजित गोष्ठी और व्याख्यान के माध्यम से छात्रों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी भी दी गई।

नोडल अधिकारी एवं टीम की भूमिका

यह भी पढ़ें 👉  13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का जलवा, 78 पदक जीतकर उत्तराखंड टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन

इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री भास्कर जोशी रहे। उनके साथ श्रद्धा गुररानी तिवारी और गोपेश बिष्ट भी आयोजन की व्यवस्था और समन्वय में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कल होगी प्रदर्शनी की शुरुआत

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से बताया गया कि मुख्य प्रदर्शनी और जन जागरूकता कार्यक्रमों का उद्घाटन कल किया जाएगा, जिसमें जिले के अधिकारी, शिक्षण संस्थान और आम नागरिक शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp