logo

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 87.33 प्रतिशत रहा रिजल्ट।

खबर शेयर करें -

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 12 वीं क्लास में इस बार 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

काफी दिनों से 12वीं के पेपर देने के बाद सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का इंतजार था। ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं का इतंजार खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड ने आज 12 वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

यहां देखें अपना रिजल्ट
सभी छात्र-छात्राएं अपना 12 वीं का रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर देखें। जिसके लिए सबसे पहले आपको होम पेज पर CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करना है उसके बाद लॉग इन पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करानी है जिसके बाद आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा जहां छात्र अपना रिजल्ट देखेंगे साथ ही आप यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp