logo

रानीखेत में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के कोतवाली रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चौंपियन ट्रॉफी के लिए बागेश्वर की हैंडबॉल टीमें देहरादून रवाना

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि सोनी बिनसर के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुंभ में फल्यांटी ने जीती विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी, मिला एक लाख का पुरस्कार

एसडीआरएफ टीम ने दुर्गम भू-भाग और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डायल-112 पर फर्जी हत्या की सूचना देना पड़ा भारी, युवक का पुलिस एक्ट में चालान

मृतकों में एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन सिंह जोशी, निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp