logo

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने खरेही पट्टी में 29 करोड़ की ग्राम समूह पंपिंग योजना का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने आज बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के तहसील काफलीगैर के खरेही पट्टी में लगभग 29 करोड़ की लागत से ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का विधिवत शुभारंभ किया।।

मंत्री दास ने इस अवसर पर कहा कि खरेही पट्टी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड से 29 करोड़ की लागत से हुवा है, इस योजना के निर्माण से 25 ग्राम पंचायतों के 55 राजस्व ग्रामो 95 बस्तियों व क्षेत्र के 30 विद्यालयों को पेयजल योजना का लाभ होगा।।

मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर घर जल-हर घर नल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को पेयजल योजनाओं के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।।

पेयजल योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा बसन्ती देव, जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष रवि करायत, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, खड़क टंगड़िया, राजेन्द्र परिहार, बालम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, नरेंद्र रावत, प्रधान मंजू थापा सहित जिला स्तरीय अधिकारी व पेयजल निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp