logo

केदारनाथ यात्रा से लौट रही बस पलटी, 6 लोग हुए घायल।

खबर शेयर करें -

केदारनाथ यात्रा से अपने गुजरात लौट रहे यात्रियों की बस देवप्रयाग से आगे कौड़ियाला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। सभी घायलों को 108 के जरिये बछेलीखाल पहुंचाया गया है। बस में कुल 27 लोग सवार थे। जिसमें से 22 लोग सकुशल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दे की बस पीपलकोटी से गुजरात के यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। 3 बजे वडाला बैंक कौड़ियाला के पास सड़क पर पहाड़ की तरफ अचानक पलट गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घटना के वक्त बस में 27 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वहा पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने 108 की मदद से सभी घायलों को बछेलीखाल पहुंचाया। बाकी अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन के जरिये ऋषिकेश रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp