logo

ब्रेकिंग : गुलदार ने दो साल की बच्ची को बनाया अपना निवाला, परिजनों में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें -

रूद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव में प्रियंका पत्नी बिनोद कुमार की 2 साल की नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया, घटना सांय 6 बजे घर के आंगन में दादी के सामने खेल रही 2 साल की बच्ची मिस्टी को गुलदार 200 मीटर दूर ले गया ग्रामीणों के सोर मचाने के बाद बच्ची को गुलदार वहीं छेाडकर भाग गया ढूढंखेाज करने पर मृत बालिका झाडीयों में मिली इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना हैं। ग्रामीण लोग जब घटना घटी तो खेतों से घर को आ रहे थें बच्ची को गुलदार कम से कम 200 सौ मीटर दूर ले गया तब तक लोगों द्धारा शोर मचाने पर गुलदार ने बालिका को छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम व बन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी हैं तो वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp