logo

ब्रेकिंग: मसूरी में सड़क हादसे में पांच की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवती की इलाज के दौरान हुई मौत, एक गंभीर रुप से घायल हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। जबकि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवकों को खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। मसूरी पुलिस द्वारा सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चारो युवक और दोनो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp