logo

ब्रेकिंग : यहां एक महिला व तीन बच्चो के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में एक घर में चार शव मिलने से सनसनी, मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे

नगर के समीपवर्ती घिरौली, जोशीगांव में एक घर में महिला और तीन बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया है। वहीं महिला का पति दस मार्च से लापता बताया जा रहा है।

घिरौली जोशीगांव के कुछ युवकों को एक घर से भीषण दुर्गंध आती महसूस हुई। उन्होंने देहरादून में रहने वाले मकान मालिक गोविंद बिष्ट और पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी और एसडीएम हरगिरी दलबल के साथ मौके पर गए। पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो भीतर से कुंडी लगी थी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर चार लाशें देखकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक बिस्तर में महिला का शव पड़ा था। जबकि उससे कुछ दूरी पर अलग-अलग जगह तीन बच्चों के शव थे। सीओ कंडारी ने बताया कि मरने वालों में मृतका नंदी पत्नी भूपाल राम के अलावा बेटी 13 साल की अंजलि, बेटा सात साल का कृष्णा तथा डेढ़ साल का भाष्कर शामिल है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp