logo

ब्रेकिंग: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने दाखिल किया नामांकन पत्र,प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री भी रहे मौजूद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है। 17 अगस्त को नामांकन की अंतिम तारीख तय की गई है जिसके चलते अब राजनीतिक दलों ने नामांकन दाखिल करने का जोर पकड़ लिया है। आज बुधवार को भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पार्वती दास ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय अधिकृत प्रत्याशी पार्वती दास के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह , पूर्व जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट मौजूद रहे । वहीं कल गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा उपचुनाव के रण में कितने प्रत्याशी अपना दांव खेलते हैं। नामांकन के अंतिम दिन ही यह तस्वीर साफ होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp